scorecardresearch
Tuesday, 16 December, 2025
होमदेशमिश्र, गहलोत एवं वसुंधरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मिश्र, गहलोत एवं वसुंधरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Text Size:

जयपुर, 17 सितंबर (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है।

मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है। भारत तेजी से महाशक्ति की ओर अग्रसर होता प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स (पूर्व में ट्वीट) पर कहा ‘‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक्स (पूर्व में ट्वीट) पर कहा ‘‘ भारत के नवनिर्माण में दिलो-जान से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा ‘‘ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आप स्वस्थ व दीर्घायु हों तथा एक कर्मयोगी के रूप में ऐसे ही राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।‘‘

उन्होंने आगे कहा ‘‘बीते 9 वर्षों में अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं से आपने हर वर्ग का उत्थान कर देश में गरीब कल्याण की मिसाल पेश की है।’’

भाषा कुंज पारुल रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments