scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशप्रयागराज में अपहृत नाबालिग बच्चा वाराणसी से बरामद

प्रयागराज में अपहृत नाबालिग बच्चा वाराणसी से बरामद

Text Size:

प्रयागराज (उप्र), नौ मार्च (भाषा) प्रयागराज जिले के यमुना नगर के एक गांव से अपहृत पांच साल के बच्चे को पुलिस ने रविवार रात वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को मांडा थाना क्षेत्र के सराय कलां गांव में प्रतीक (पांच) अपने स्कूल से लौटकर घर के सामने पहुंचा ही था तभी एक वैन में कुछ लोग वहां आए और उसे उठा ले गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार रात बच्चे को सकुशल वाराणसी से बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे से पूछताछ में पता चला कि उसका अपहरण उसके सगे मामा और एक रिश्ते में दूर के मामा ने किया था।

पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही अपहरण का मकसद पता चल सकेगा।

भाषा राजेंद्र खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments