scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशओडिशा निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी मॉरीशस के नजदीक जहाज से ‘लापता’

ओडिशा निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी मॉरीशस के नजदीक जहाज से ‘लापता’

Text Size:

भुवनेश्वर, पांच फरवरी (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी और मर्चेंट नेवी में तैनात अधिकारी तीन फरवरी को मॉरीशस के पास एक जहाज पर ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने बताया कि लापता नाविक की पहचान भद्रक जिले के केसपुर निवासी सार्थक महापात्रा के रूप में की गई है। महापात्रा जुलाई 2025 से एक निजी जहाजरानी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।

महापात्रा की मां रश्मिता महापात्रा ने बताया कि उनका बेटा जहाज के साथ चीन से पश्चिम अफ्रीका गया था और वापस चीन लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि दो फरवरी को मैंने सार्थक से आखिरी बार बात की थी।

रश्मिता ने कहा, ‘‘हम उसके लापता होने से बेहद दुखी हैं और केंद्र एवं राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हैं। हमने ओडिशा सरकार को ईमेल भेजकर बेटे को बचाने और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जहाजरानी महानिदेशक और विदेश मंत्रालय से भी मदद मांगी है।

रश्मिता ने लिखा, ‘‘एक मां के रूप में, मैं पारदर्शी जांच, सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच, उसकी निजी संपत्ति का विवरण और निरंतर आधिकारिक अपडेट की मांग करती हूं।’’

ओडिशा सरकार के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को नयी दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे घटना की जांच करने का अनुरोध किया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments