scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशएमसीडी ने स्कूलों के लिए 'वेब एप्लिकेशन' शुरू किया, 500 छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की

एमसीडी ने स्कूलों के लिए ‘वेब एप्लिकेशन’ शुरू किया, 500 छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अपने 1,500 से अधिक स्कूलों के लिए एक ‘वेब एप्लिकेशन’ शुरू किया, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और गृहकार्य की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।

नगर निगम ने 500 छात्रों को छात्रवृत्ति भी वितरित की।

एमसीडी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 500 मेधावी छात्रों को एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

अधिकारियों ने बताया कि नई ‘वेब एप्लिकेशन’ के जरिए अभिभावक घर बैठे कक्षा कार्य, गृह कार्य, उपस्थिति और अन्य स्कूल संबंधी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

यह पहल शिक्षा प्रणाली में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

एमसीडी शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा, “इस ‘वेब एप्लिकेशन’ और क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था के जरिए अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति और स्कूल गतिविधियों की निगरानी घर बैठे कर सकेंगे।”

बयान के अनुसार, छात्रवृत्ति एक निजी कंपनी द्वारा प्रायोजित की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम अपने स्कूलों में शिक्षण परिणाम और छात्र कल्याण में सुधार के लिए ऐसी पहलें जारी रखेगा।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments