scorecardresearch
रविवार, 11 मई, 2025
होमदेश11 मई : भारत ने किया सफल पोकरण परमाणु परीक्षण का एलान

11 मई : भारत ने किया सफल पोकरण परमाणु परीक्षण का एलान

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) इतिहास में 11 मई के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। वर्ष 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया, जब नयी दिल्ली में जन्मी एक बच्ची को देश का एक अरबवां नागरिक घोषित किया गया।

यह दिन देश के इतिहास में एक और खास घटना के साथ दर्ज है। भारत सरकार ने 11 मई 1998 को पोकरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का एलान किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 11 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि हानि बीमा पॉलिसी की शुरूआत की गई।

1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।

1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।

1940 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की।

1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।

1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 : भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का एलान किया।

1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।

2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पर पहुंची।

2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

2008 : न्यूयॉर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

2016: इराक की राजधानी बगदाद में बम विस्फोट, दर्जनों लोगों की मौत।

2022: म्यांमा के सागाइंग में मोंग तेन पिंग नरसंहार के दौरान सेना ने कम से कम 37 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा।

2024: प्रख्यात पंजाबी कवि और लेखक सुरजीत पातर का निधन।

भाषा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments