scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान दिनभर साफ रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग ने तीन अप्रैल से छह अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर “बेहद” गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार, “बेहद” गर्म हवाएं तब चलती हैं, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है।

भाषा यश पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments