scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअग्निपथ योजना के विरोध में कई संगठनों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया

अग्निपथ योजना के विरोध में कई संगठनों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में कई संगठनों ने सोमवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति (एसआरएएस) के सदस्य संगठनों ने इसमें भाग लिया।

एसआरएएस ने कहा कि देश की बात फॉउंडेशन, छात्र युवा संघर्ष समिति, रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा आम आदमी पार्टी की युवा इकाई ने “शांतिपूर्ण” प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

संगठन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना से युवाओं को धोखा दिया गया है और सेना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने एसआरएएस के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments