scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशउप्र में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

उप्र में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

Text Size:

एटा, 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयी बस्ती में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव एक बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय सरवन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर अलीगंज कोतवाली के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर

देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments