scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेशमणिपुर: प्रतिबंधित संगठन में शामिल करने के लिए तीन नाबालिगों का अपहरण, दो महिलाएं गिरफ्तार

मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन में शामिल करने के लिए तीन नाबालिगों का अपहरण, दो महिलाएं गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, सात जनवरी (भाषा) मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन में शामिल करने के लिए तीन नाबालिगों का अपहरण करने के आरोप में दो महिलाओं को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘प्रेपाक’ की इन दोनों सदस्यों को सोमवार को खांगबोक इलाके से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ न्गाइखोंग लेइकाई से तीन बच्चों के कथित अपहरण की जांच के तहत ये गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बच्चों को इंफाल पश्चिम जिले के उचिवा अवांग लेइकाई से बचाया गया है और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि कथित अपहरण मामले में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है और गिरफ्तार उग्रवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

मई 2023 में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा

सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments