scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमणिपुर भूस्खलन: सेना ने कहा-15 जवानों, 29 नागरिकों की तलाश जारी रहेगी

मणिपुर भूस्खलन: सेना ने कहा-15 जवानों, 29 नागरिकों की तलाश जारी रहेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) सेना ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में भूस्खलन के बाद लापता हुए प्रादेशिक सेना के 15 जवानों और 29 नागरिकों की तलाश जारी रहेगी।

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार रात टुपुल रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ था।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘थ्रू वॉल राडार का इस्तेमाल कीचड़ के अंदर किसी भी मानव उपस्थिति का पता लगाने के लिए किया जा रहा है। अब तक, प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि अब तक प्रादेशिक सेना के 15 जवानों और पांच नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं।’’

इसमें कहा गया है कि प्रादेशिक सेना के जवानों के पार्थिव शरीरों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह स्टेशनों पर भेजा जा रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रादेशिक सेना के लापता 15 जवानों और 29 नागरिकों की तलाश लगातार जारी रहेगी।’’

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बचाव अभियान में लगे कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

भाषा अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments