scorecardresearch
Monday, 7 April, 2025
होमदेशमणिपुर: वक्फ कानून को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष का घर जलाया

मणिपुर: वक्फ कानून को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष का घर जलाया

Text Size:

इंफाल, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष असकर अली के घर को रविवार रात भीड़ ने आग लगा दी, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना थौबल जिले के लिलोंग में हुई। अली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस कानून के प्रति अपना समर्थन जताया था।

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे गुस्साई भीड़ उनके आवास के बाहर एकत्र हुई, तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग लगा दी।

इस घटना के बाद अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पिछले बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने इस कानून के प्रति विरोध भी जताया।

इससे पहले दिन में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। पांच हजार से अधिक लोगों ने एक रैली में भाग लिया, जिससे लिलोंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर यातायात बाधित हो गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments