scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशमणिपुर सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए समर्पित है: खेमचंद सिंह

मणिपुर सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए समर्पित है: खेमचंद सिंह

Text Size:

इंफाल, पांच मार्च (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए एक मजबूत और अधिक प्रगतिशील राज्य के निर्माण के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री सिंह ने यह टिप्पणी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद की। एक दिन पहले ही दो उपमुख्यमंत्रियों एल. दिखो और नेमचा किपगेन के साथ-साथ मंत्रियों गोविंददास कोंठुजाम और के. लोकेन सिंह को विभागों का वितरण किया गया था।

सिंह ने बैठक का विवरण ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जहां हमने प्रशासन और शासन के प्रमुख मामलों पर व्यापक विचार-विमर्श किया और पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर आधारित अधिक नागरिक-केंद्रित प्रणाली प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।’

उन्होंने कहा, “शांति, सुरक्षा और समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों और प्रथाओं को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार के निरंतर संकल्प को दर्शाते हुए, कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय क्रिर्यान्वयन के लिए अपनाए गए हैं। ये प्रयास हमारे राज्य में स्थिरता, सतत विकास और समग्र समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं।”

भाजपा नेता सिंह ने यह भी कहा कि सरकार “प्रत्येक नागरिक के कल्याण के उद्देश्य से एक मजबूत और अधिक प्रगतिशील मणिपुर के निर्माण के लिए समर्पित है।”

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments