scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशमणिपुर: नए उपमुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

मणिपुर: नए उपमुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

Text Size:

चूड़ाचांदपुर, पांच फरवरी (भाषा) मणिपुर के कुकी बहुल चूड़ाचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम को एक भीड़ की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। यह झड़प समुदाय के एक विधायक नेमचा किपगेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने के विरोध में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी तुइबोंग बाजार के पास जमा हुए और टायर जलाकर किपगेन के खिलाफ नारे लगाए।

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति तब और बिगड़ गई जब सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। वहां तैनात कर्मियों की तुलना में भीड़ की संख्या अधिक थी और उन्होंने पथराव किया जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।’

कांगपोकपी के रहने वाले किपगेन के बुधवार शाम को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से जिले में तनाव व्याप्त है।

भाषा राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments