scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमणिपुर विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 15 नेताओं को श्रद्धांजलि दी

मणिपुर विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 15 नेताओं को श्रद्धांजलि दी

Text Size:

इंफाल, नौ मार्च (भाषा) मणिपुर विधानसभा ने 2025 और 2026 में दिवंगत हुए 15 नेताओं को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

सत्तारूढ़ और विपक्षी, दोनों पार्टियों के सदस्यों ने दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दो मौजूदा विधायक वुंगजागिन वाल्टे और एन कायसी तथा पूर्व मंत्री शामिल हैं।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

मुख्यमंत्री ने वाल्टे को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले महीने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘वुंगजागिन वाल्टे का निधन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लगी चोटों के कारण हुआ। उनके निधन से हम सभी को गहरा दुख पहुंचा है।’’

मणिपुर विधानसभा का सत्र, जो सोमवार को पुनः शुरू हुआ, 17 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले, वाई खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, पांच फरवरी को सदन का एक दिवसीय सत्र आयोजित हुआ था।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments