scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशझारखंड के पलामू में जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड के पलामू में जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Text Size:

मेदिनीनगर, 16 मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर 50 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर लाठियों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार को हुसैनबाद थाना क्षेत्र के चौवा चट्टान गांव में हुई। मृतक की पहचान जयनारायण यादव के रूप में हुई है।

हुसैनबाद थाने के प्रभारी चंदन कुमार ने कहा, ‘‘रांची के रिम्स अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हमलावरों में पांच-छह लोग थे जिन्होंने लाठियों और लोहे की रॉड से यादव को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।’’

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी है।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments