कोलकाता, चार फरवरी (भाषा) कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर रबीन्द्र सरोबर स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने ट्रेन आने के समय पटरी पर कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसकी वजह से सेवाएं प्रभावित हुईं। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया है कि घटना शाम लगभग 4:46 बजे हुई, जिसकी वजह से सेवाएं एक घंटे के लिए बाधित रहीं।
बयान के अनुसार बचाव अभियान पूरा होने के बाद 5:47 बजे सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हुईं।
व्यवधान के कारण लाइन पर केवल मैदान से दक्षिणेश्वर (उत्तर की ओर) और टॉलीगंज से बिरजी (दक्षिण की ओर) के बीच ही सेवाएं उपलब्ध थीं।
आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिली।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
