scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशपंजाब कांग्रेस के विधायक को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस के विधायक को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

कपूरथला, 11 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भोलाठ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह ने एक बयान में कहा कि खैरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर धमकी मिली है कि उनके विभिन्न बयानों को लेकर उन्हें गोली मार दी जाएगी।

पुलिस की एक आईटी टीम की मदद से राजा के रूप में पहचाने गए आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया अकाउंट फर्जी पहचान पर चलाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे जांच की जा रही है।

भाषा अमित वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments