scorecardresearch
मंगलवार, 27 मई, 2025
होमदेशममता ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ममता ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

कोलकाता, 27 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें ‘‘आधुनिक भारत का दूरदर्शी वास्तुकार’’ बताया।

बनर्जी ने कहा कि नेहरू के विचार लोकतंत्र प्रेमियों को प्रेरित करते रहेंगे।

बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक महान राजनेता और मानवतावादी पंडित नेहरू आधुनिक भारत के दूरदर्शी वास्तुकार थे। उनके विचार लोकतंत्र से प्यार करने वाले सभी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।’’

नेहरू 1947 में भारत के आजाद होने के समय से 27 मई 1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे। नेहरू का 1964 में निधन हो गया था। वह सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments