नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद12 राजनाथ दूसरी लीड चीन भारत लोस रास
चीनी अतिक्रमण प्रयास का सेना ने दृढ़ता से जवाब दिया : राजनाथ
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद को बताया कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर किया।
वि25 चीन भारत झड़प दूसरी लीड प्रतिक्रिया
भारत से लगती सीमा पर स्थिति ‘‘सामान्यत: स्थिर’’ : चीन
बीजिंग, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के कुछ दिन बाद मंगलवार को कहा कि भारत से लगती सीमा पर स्थिति ‘‘सामान्यत: स्थिर’’ है।
दि34 चीन भारत कांग्रेस
देश की सुरक्षा की बात आने पर मंत्रियों के पीछे छिप जाते हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प को लेकर मंगलवार को सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब भी देश की सुरक्षा और अखंडता की बात आती है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रियों के पीछे छिप जाते हैं।
दि36 शाह सीमा लीड कांग्रेस
चीनी दूतावास से धन प्राप्त करने के बाद राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए पंजीकरण रद्द किया गया : शाह
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है तब तक कोई एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता।
प्रादे69 मप्र पटेरिया तीसरी लीड गिरफ्तार
मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले पटेरिया गिरफ्तार, कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
पन्ना/दमोह/भोपाल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए मंगलवार सुबह दमोह जिले के हटा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रादे58 बिहार नीतीश
नीतीश ने तेजस्वी को बिहार की कमान सौंपने के फिर संकेत दिये
पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक बार फिर इस बात का संकेत दिया कि वह प्रदेश की कमान राजद के युवा नेता तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंप सकते हैं। सत्तारूढ़ महागठबंधन के विधायकों की हुयी बैठक से निकले नेताओं ने इस बारे में जानकारी दी ।
प्रादे81 हिप्र सरकार लीड आदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के फैसलों की समीक्षा का आदेश दिया
शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा करने की घोषणा की है और उन अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया, जिन्हें हाल के महीनों में फिर से नियुक्त किया गया था या सेवा विस्तार दिया गया था।
दि70 चिकित्सा जांच दूसरीलीड निशुल्क
दिल्ली में एक जनवरी से 450 चिकित्सा जांच निशुल्क होंगी
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार एक जनवरी से अपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर 450 प्रकार की चिकित्सा जांच निशुल्क उपलब्ध कराएगी।
प्रादे86 बंगाल बोगतुई लीड परिवार
बोगतुई हिंसा के आरोपी की पत्नी का दावा, सीबीआई अधिकारियों ने उसके पति की हत्या की
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में बोगतुई हिंसा के आरोपी ललन शेख की मौत के एक दिन बाद उसकी पत्नी ने मंगलवार को दावा किया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उसके पति की हत्या की है।
वि22 अफगानिस्तान हमला लीड आईएस
अफगानिस्तान में चीनी होटल पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली
इस्लामाबाद, आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीन के स्वामित्व वाले एक होटल पर सोमवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।
अर्थ58 जीएसटी बैठक
जीएसटी परिषद की बैठक में ‘गड़बड़ियों’ को अपराध की श्रेणी से बाहर करने पर होगा निर्णय
नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी गड़बड़ियों को अपराध की श्रेणी से अलग करने और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों के गठन पर निर्णय किये जाने की संभावना है। परिषद की बैठक 17 दिसंबर को होनी है।
खेल18 खेल फुटबॉल एआईएफएफ रोडमैप
एआईएफएफ की काम की संस्कृति में आमूलचूल बदलाव, भारत को एशिया में शीर्ष टीम बनाने की योजना
नयी दिल्ली, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) भारतीय टीम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक बनाने के लक्ष्य के साथ खाका तैयार कर रहा है जिसमें काम करने की संस्कृति में आमूलचूल बदलाव की योजना है और ढुलमुल रवैया अतीत की बात होगी।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
