scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:

दि28 फ्लू कोविड केंद्र राज्य

केंद्र ने एच3एन2 के बढ़ते मामलों के बीच कुछ राज्यों में कोविड में क्रमिक वृद्धि पर चिंता जताई

नयी दिल्ली: भारत में मौसमी इंफ्लूएंजा के उप-स्वरूप एच3एन2 के मामलों में वृद्धि के बीच केन्द्र ने कुछ राज्यों में कोविड-19 संक्रमण दर में क्रमिक बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे तुरंत निपटने की जरूरत है।

दि53

ईडी लीड लालू परिवार

लालू के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त : ईडी

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेल के ‘नौकरियों के बदले जमीन’ घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है और अपराध के माध्यम से प्राप्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।

दि52 ऑस्ट्रेलिया अल्बनीज मंदिर

ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक इमारतों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : प्रधानमंत्री अल्बनीज

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक सहिष्णु बहु-सांस्कृतिक देश है और धार्मिक स्थलों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अर्थ11 मोदी लीड कारीगर

कारीगरों, छोटे कारोबारियों की मदद के लिए समयबद्ध तरीके से मिशन बनाकर काम करने की जरूरत: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारीगरों, छोटे कारोबारियों की मदद के लिए समयबद्ध तरीके से मिशन बनाकर काम करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि पीएम-विश्वकर्मा योजना का ध्यान ऐसे ही एक बहुत बड़े और बिखरे हुए समुदाय की तरफ है।

प्रादे45

उप्र आयुर्वेद धनखड़

संसद में माइक बंद कर दिया जाता है, इससे बड़ा असत्य और कुछ नहीं हो सकता :उप राष्ट्रपति धनखड़

मेरठ (उप्र): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि लोकतंत्र के मंदिर की मर्यादा को कम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है ।

दि29 एडीआर राजनीतिक दल आय

सात राजनीतिक दलों की 2021-22 में 66 फीसदी आय चुनावी बांड, अन्य ‘अज्ञात’ स्रोत से : एडीआर

नयी दिल्ली: भारत की सात राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों की 2021-22 में हुई कुल आय का 66 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा चुनावी बांड और अन्य अज्ञात स्रोतों से आया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है।

वि8 पाकिस्तान बिलावल कश्मीर

पाकिस्तान के सामने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे के केंद्र में लाने का मुश्किल काम: जरदारी

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने स्वीकार किया है कि उनके देश के सामने कश्मीर मामले को संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे के केंद्र में लाने का ‘‘मुश्किल कार्य’’ है।

दि50

ईडी आबकारी नीति तीसरी लीड कविता

दिल्ली आबकारी नीति मामले में बीआरएस की नेता के. कविता से नौ घंटे पूछताछ

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता से नौ घंटे पूछताछ की। उन्हें 16 मार्च को पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि40

मालीवाल यौन उत्पीड़न

मेरे पिता ने बचपन में मेरा यौन उत्पीड़न किया था: स्वाति मालीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन उत्पीड़न किया था और इस आघात ने उन्हें महिलाओं के अधिकारों के वास्ते लड़ने के लिए प्रेरित किया था।

प्रादे96

कर्नाटक लीड निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए ‘घर से मतदान’ का विकल्प लेकर आया

बेंगलुरु: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि उसने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान (वोट-फ्रॉम-होम) की सुविधा शुरू की है।

दि11 दिल्ली सिसोदिया संदेश

जेल में डालकर आप मुझे कष्ट पहुंचा सकते हैं, लेकिन मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते: सिसोदिया

नयी दिल्ली, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से भेजे एक संदेश में कहा है कि कैद करके उन्हें ‘‘कष्ट दिया जा सकता है, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ा जा सकता।’’

वि7 चीन लीड प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति शी के करीबी विश्वासपात्र ली किआंग बने चीन के नये प्रधानमंत्री

बीजिंग, चीन की संसद ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विश्वासपात्र ली किआंग की देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की शनिवार को पुष्टि की।

भाषा नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments