नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
अर्थ22 मोदी- पर्यटन- दूसरी लीड- बजट वेबिनार
अलग सोच, दीर्घकालिक दृष्टिकोण से पर्यटन को दी जा सकती है नई ऊंचाई: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लीक से हटकर सोच और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में दूर-दराज क्षेत्रों के गांव भी अब पर्यटन के नक्शे पर आ गये हैं।
वि17 राहुल लीड कैंब्रिज
मेरे और कई नेताओं के फोन में पेगासस था, गुप्तचर अधिकारियों ने मुझे सावधान किया: राहुल
लंदन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उनसे कहा था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
दि52 राहुल भाजपा
राहुल के ‘मतिभ्रम’ पर हम क्या कह सकते हैं: जासूसी के आरोपों पर भाजपा का तंज
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप का मजाक उड़ाया कि उनकी जासूसी की जा रही है। पार्टी ने दावा किया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ‘भ्रमित’ हैं और इस प्रकार के दावे इसलिए करते हैं क्योंकि वह जहां भी जाते हैं, वहां सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
प्रादे42 मेघालय एनपीपी लीड संगमा
मेघालय : संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
शिलांग, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड के. संगमा ने शुक्रवार को मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
दि50 अदालत सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने अदालत में दी जमानत अर्जी
नयी दिल्ली, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिये शुक्रवार को यहां की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने यह जानकारी दी।
दि55 क्वाड यूक्रेन
क्वाड देशों ने यूक्रेन में समग्र एवं स्थायी शांति का किया आह्वान
नयी दिल्ली, क्वाड के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को यूक्रेन में स्थायी शांति का आह्वान किया तथा रूस का नाम लिये बगैर कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या उनके इस्तेमाल की धमकी ‘‘अस्वीकार्य’’ है।
दि51 रायसीना लावरोव
पूर्व में जी20 की बैठकों में इराक, लीबिया, अफगानिस्तान के मुद्दे पर क्यों नहीं चर्चा की गई:रूसी मंत्री लावरोव
नयी दिल्ली, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे जी20 समूह की बैठकों के दौरान यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठा रहे हैं और दावा किया कि समूह की पिछली बैठकों में किसी ने भी इराक, अफगानिस्तान तथा यूगोस्लाविया में स्थिति की सुध नहीं ली।
प्रादे55 कर्नाटक लीड भाजपा विधायक पुत्र
कर्नाटक में लोकायुक्त ने भाजपा विधायक के बेटे के घर से 6 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की
बेंगलुरू, कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े जाने के बाद मारे गये छापे में विधायक पुत्र के घर से छह करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की।
प्रादे75 हिमाचल लीड हादसा
हिमाचल प्रदेश में दिल्ली विवि की छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, एक की मौत, 40 घायल
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के एक समूह को मनाली की यात्रा पर ले जा रही एक निजी बस शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली रोड पर पलट गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि34 न्यायालय माल्या
भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किये जाने के खिलाफ विजय माल्या की याचिका को न्यायालय ने खारिज किया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को संकटग्रस्त कारोबारी विजय माल्या की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने मुंबई की एक अदालत में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किये जाने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही को चुनौती दी थी।
अर्थ48 आरबीआई-अमेजन पे
आरबीआई ने नियमों का उल्लंघन करने पर अमेजन पे पर 3.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3.06 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रीपेड भुगतान उपकरणों (पीपीआई) और अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) से संबंधित कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने पर लगाया गया।
खेल7 खेल लीड भारत
भारत को नौ विकेट से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
इंदौर, ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को यहां तीन दिन के अंदर भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की श्रृंखला में वापसी की और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि23 सेल्फी-मौत
खतरनाक सेल्फी सिर्फ बेवकूफी नहीं, इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा मानकर निपटना होगा
सिडनी, सेल्फी को कला के रूप से लेकर आत्ममुग्धता तक सब कुछ कहा गया है और यह एक खराब समाज का संकेत है। सेल्फी आपकी जान भी ले सकती हैं।
वि18 दूसरी दुनिया जीवन
एलियंस : खगोलविद पृथ्वी से परे जीवन की तलाश कैसे कर रहे हैं
मेलबर्न, हम लंबे समय से परग्रही जीवन के विचार से रोमांचित हैं। ‘एलियंस’ के विचार को प्रस्तुत करने वाला सबसे पहला लिखित रिकॉर्ड 200 ईस्वी के समोसाटा के असीरियन लेखक लुसियान के व्यंग्य लेखन में देखा जाता है।
वि15 पृथ्वी-मॉडल
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के पिछले 10 करोड़ वर्ष के सबसे विस्तृत भूगर्भीय मॉडल का खुलासा किया
सिडनी, पृथ्वी की सतह हमारे ग्रह की ‘‘जीवित त्वचा’’ है – यह भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रणालियों को जोड़ती है। भूगर्भीय समय के साथ, इस सतह के विकसित होते ही भू-दृश्य बदल जाते हैं, कार्बन चक्र और पोषक परिसंचरण को नियंत्रित करते हैं क्योंकि नदियाँ महासागरों में तलछट ले जाती हैं।
भाषा
शफीक नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
