scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से मंगलवार की शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

संसद50 राष्ट्रपति दूसरी लीड अभिभाषण

मोदी सरकार निडर एवं निर्णायक, भेदभाव के बिना सभी के लिए कर रही है काम : राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि देश में ‘‘स्थिर, निडर और निर्णायक सरकार’’ है, जिसने ‘विकास’’ एवं ‘‘विरासत’’ पर जोर देते हुए, कोई भेदभाव किए बिना सभी वर्गों के लिए काम किया है। साथ ही उन्होंने अगले 25 वर्ष में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी देश के समक्ष रखा।

संसद48 संसद सत्र

राजनीतिक दलों ने कुछ दिन पहले बजट सत्र का पहला चरण स्थगित करने की मांग की : प्रह्लाद जोशी

नयी दिल्ली: संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी की बजाए 10 फरवरी को स्थगित करने की मांग की।

दि27 अभिभाषण लीड बहिष्कार भाजपा

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर बीआरएस और आप ने संसदीय मर्यादा का अपमान किया: भाजपा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किए जाने को लेकर तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआएस) और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया और उनके इस कदम को इसे संसदीय मर्यादा का अपमान करार दिया।

प्रादे57 गुजरात अदालत आसाराम सजा

गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई

अहमदाबाद: गांधीनगर की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू बाबा आसाराम को 2013 में एक पूर्व महिला शिष्य द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दि22 न्यायालय बेनामी दूसरी लीड कानून

केंद्र का बेनामी कानून पर पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई करने का अनुरोध

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन कानून, 2016 के कई प्रावधानों को रद्द करने वाले फैसले की समीक्षा करने की उसकी याचिका पर मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से खुली अदालत में सुनवाई करने का अनुरोध किया।

प्रादे65 ओडिशा मंत्री लीड प्राथमिकी

एएसआई गोपाल दास का मंत्री की हत्या का ‘‘स्पष्ट इरादा’’ था : प्राथमिकी

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या मामले में अपनी प्राथमिकी में कहा कि आरोपी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास की मंत्री की हत्या करने की ‘‘स्पष्ट मंशा’’ थी।

प्रादे33 कश्मीर राहुल लीड मंदिर

राहुल, प्रियंका ने जम्मू कश्मीर के गांदेरबल में खीर भवानी मंदिर के दर्शन किए

श्रीनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ संपन्न होने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में मंगलवार को दो प्रमुख तीर्थस्थलों खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह में दर्शन किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ28 समीक्षा महंगाई

मुद्रास्फीति का 6.8 प्रतिशत का अनुमान इतना ऊंचा नहीं कि निजी उपभोग को रोके : समीक्षा

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में मुद्रास्फीति के 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है। संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 6.8 प्रतिशत की महंगाई दर का अनुमान इतना ज्यादा नहीं है कि निजी उपभोग को रोक सके न ही यह इतना कम है कि निवेश में कमी आए।

अर्थ6 शेयर अडाणी

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली: अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं और यह लगातार चौथा सत्र है जब इनमें गिरावट आई है।

वि8 अमेरिका डोभाल मिली मुलाकात

डोभाल ने अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मिली से की मुलाकात

वाशिंगटन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए )अजित के. डोभाल ने अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, जनरल मार्क मिली से मुलाकात की और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

खेल5 खेल भारत संभावना

निर्णायक मुकाबले में नजरें भारत के शीर्ष क्रम पर

अहमदाबाद: भारतीय टीम बुधवार को यहां तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय में जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो मेजबान देश के शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि13 वायरस बच्चे पढ़ाई

कोविड के कारण बच्चों की सालाना पढ़ाई का हुआ भारी नुकसान, नए अध्ययन में हुआ खुलासा

(क्लार्क वुड : नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिसर्च लैंग्वेज, एजुकेशन एंड डेवलपमेंटल इनिक्वेलिटीज के निदेशक)

लंदन, 31 जनवरी (द कन्वरसेशन) एक नए अध्ययन में यह पाया गया कि महामारी के दौरान लॉकडाउन ने बच्चों की पढ़ाई को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया और एक स्कूली वर्ष के दौरान बच्चों के सीखने की विशिष्ट प्रक्रिया के लगभग 35 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

वि16 रसायन कैंसर सामग्री

वैज्ञानिक किस तरह कैंसरजन्य रसायनों का वर्गीकरण करते हैं ?

(ब्रैड रेसफेल्ड: केमिकल एंड बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर, कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी)

वाशिंगटन: लोग अपने जीवन में कई रसायनों के खतरे का सामना करते हैं। हवा, खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उत्पादों और अन्य चीजों के जरिए रसायन से प्रभावित हो सकते हैं। दुर्भाग्य से कुछ रसायनों की वजह से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ते हैं और कैंसर होने तक का खतरा रहता है।

वि21 चैटजीपीटी विश्वसनीयता

चैटजीपीटी की कही हर बात पर यकीन क्यों किया जाए?

ओंटारियो: प्राकृतिक भाषा में व्याकरण सम्मत सही प्रतिक्रियाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी ओपनएआई के चैटबोट ‘चैटजीपीटी’ द्वारा प्राप्त सभी प्रतिक्रियाओं में से कुछ ही शिक्षक और शिक्षाविदों से मेल खाती हैं। ऐसे में गहन शोध और अध्ययन से ज्ञान अर्जित करने वाले शिक्षाविदों और विद्वानों की तुलना में चैटजीपीटी की कही बातों पर कैसे यकीन किया जाए?

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments