नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:
दि27 कांग्रेस यात्रा लीड शाह
कांग्रेस ने राहुल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया
नयी दिल्ली,कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर जैसे ‘संवेदनशील राज्यों’ में यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
प्रादे98 गुजरात मोदी लीड मां
प्रधानमंत्री मोदी की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
प्रादे70 कश्मीर पांचवीं लीड मुठभेड़
जम्मू में मुठभेड़ में कश्मीर जा रहे चार आतंकवादी ढेर
जम्मू, जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के बाद भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया।
दि37 कोविड दूसरी लीड प्रवृत्ति
चीन, पांच अन्य देशों से आए यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है सरकार : सूत्र
नयी दिल्ली: सरकार अगले सप्ताह से चीन और पांच अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों के लिए नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि28 कांग्रेस लीड स्थापना दिवस
कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, खरगे ने भारत की मूल भावना पर प्रहार का आरोप लगाया
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भारत की मूल भावना पर प्रहार करने तथा समाज में नफरत की खाई खोदने का आरोप लगाया।
वि16 वायरस लीड चीन पासपोर्ट
चीन पासपोर्ट और वीजा जारी करना फिर शुरू करेगा
बीजिंग, चीन की सरकार ने कहा है कि वह पर्यटन के लिए पासपोर्ट जारी करना फिर शुरू करेगी। देश ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए करीब तीन साल तक खुद को अलग थलग किया हुआ था। सरकार के इस कदम के बाद संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने चंद्र नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में चीन के लोग विदेश जा सकते हैं।
वि11संरा अफगानिस्तान लीड महिलाएं
सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर प्रतिबंध की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा और उनके काम करने के अधिकारों पर लगातार बढ़ते प्रतिबंधों की निंदा करते हुए देश के तालिबान शासकों से उन्हें तुरंत बहाल करने का आग्रह किया। सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
अर्थ7 पुरानी कार अधिसूचना
सड़क परिवहन मंत्रालय ने पुरानी कारों के डीलरों के लिए अधिकार प्रमाणपत्र पेश किया
नयी दिल्ली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किसी भी डीलर की प्रामाणिकता की पहचान करने की खातिर पंजीकृत वाहनों के डीलरों के लिए अधिकार प्रमाणपत्र पेश किया है। मंत्रालय के इस कदम से व्यापार करने में आसानी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
अर्थ6 आवास बिक्री
देश के आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री बढ़ी: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, देश के आठ प्रमुख शहरों में आवास की मांग मजबूत बनी हुई है और अक्टूबर से दिसंबर की अवधि के दौरान इन शहरों में आवास बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 80,770 इकाई रही है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
खेल10 खेल आईसीसी रैंकिंग
आईसीसी रैंकिंग : अश्विन संयुक्त चौथे स्थान पर, अय्यर 10 पायदान चढे
दुबई, बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर आईसीसी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।
खेल13 खेल हॉकी पुरस्कार
विश्व कप में भारतीय टीम की हौसलाअफआई के लिये हॉकी इंडिया ने पुरस्कार का ऐलान किया
नयी दिल्ली, हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ की हौसलाअफजाई के लिये नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है ।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि7 छुट्टियां थकावट
छुट्टियों की थकावट : ऐसा क्यों होता है – और कैसे हो सकते हैं इससे ठीक
डबलिन, हालांकि क्रिसमस का जोश हर साल केवल कुछ ही दिनों तक रहता है, हम में से कई लोग इसके लिए योजना बनाने में महीनों लगाते हैं। पार्टियां और उत्सव का समय ज्यादातर लोगों के लिए आनंददायक हो सकता है, लेकिन बहुत से लोगों को लगता है कि छुट्टियां आने और जाने के बाद वे थोड़ा थका हुआ महसूस करते हैं। इस भावना को ‘उत्सव बर्नआउट’ या ‘हॉलिडे बर्नआउट’ भी कहा गया है। ऐसा क्यों होता है – और छुट्टियों के खत्म होने के बाद आप थका हुआ महसूस न करें, इसके लिए क्या कर सकते हैं।
वि8 मनुष्य-अनुष्ठान-महत्व
मनुष्य के लिए अनुष्ठान हमेशा क्यों महत्वपूर्ण रहे हैं – और हमें अभी भी इनकी आवश्यकता क्यों है
ब्रिस्बेन, हर साल दिसंबर, में हम क्रिसमस, हनुक्का और क्वांज़ा, और ऐसे ही कई अन्य त्यौहार पूरे मन से मनाते हैं। इन त्यौहारों और समारोहों को हमारे पूर्वज हमारी याद की सीमा से भी पहले से मनाते आ रहे हैं। ये सभी परंपराओं के उदाहरण हैं। और ज्यादातर मामलों में, परंपराएं अनुष्ठानों के साथ होती हैं।
वि14 अल्कोहल मुक्त-बीयर-प्रसंस्करण
अल्कोहल-मुक्त बीयर और वाइन बनाने में हम वास्तव में अच्छे हो रहे हैं, यह कैसे बनती है
बलारत, शराब पीना कम से कम 240 वर्षों से और शायद सहस्राब्दियों पहले से ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति का हिस्सा रहा है।
भाषा
धीरज देवेंद्र
देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
