scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) रविवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे63 कर्नाटक दूसरी लीड मोदी बाघ गणना

भारत पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करता : प्रधानमंत्री मोदी

मैसुरु (कर्नाटक), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करता बल्कि इन दोनों के बीच सह-अस्तित्व को महत्व देता है।

प्रादे46 उप्र अयोध्या दूसरी लीड शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन किए; राम मंदिर के सहारे साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

अयोध्या, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किये और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तारीख पूछने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘घर का रास्ता’ दिखा दिया है।

दि26 कांग्रेस अडाणी

अडाणी समूह के ‘चीनी जुड़ाव’ पर कांग्रेस का सवाल: भारत में बंदरगाहों के परिचालन की अनुमति क्यों मिली

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को सरकार पर निशाना साधते हुए अडाणी समूह के कथित चीनी जुड़ाव की ओर इशारा किया और पूछा कि इस समूह को अब भी भारत में बंदरगाह के परिचालन की अनुमति क्यों दी जा रही है।

दि28 सिब्बल विपक्षी एकता लीड साक्षात्कार

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस: सिब्बल

नयी दिल्ली, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने वाले किसी भी गठबंधन के केंद्र में कांग्रेस को होना चाहिए।

दि20 अयोध्या राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर को भव्यता प्रदान करेंगे ‘पंचदेव मंदिर’, वनवास काल की विभूतियों को मिलेगा स्थान

नयी दिल्ली: अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए परिसर में गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भवानी और महादेव के ‘पंचदेव मंदिर’ के साथ-साथ श्रीराम के वनवासकाल की चर्चित विभूतियों, यथा-जटायू, माता शबरी, निषादराज, को भी स्थान मिलेगा।

प्रादे41 राजस्थान लीड पायलट

राजस्थान: ‘‘भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ 11 अप्रैल को जयपुर में एक दिन का अनशन करेंगे पायलट

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।

वि5 एमईए जयशंकर दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि4 इज़राइल फलस्तीन

सीरिया से रॉकेट दागे जाने के बाद इज़राइली सेना ने जवाबी हमले किए

यरूशलम, इज़राइल की सेना ने कहा कि सीरियाई क्षेत्र से छह रॉकेट दागे जाने के बाद उसकी सेना ने रविवार तड़के सीरिया में जवाबी हमले किए।

अर्थ18 बैंक लाभ

सार्वजनिक बैंकों का सालाना लाभ एक लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना

नयी दिल्ली, मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने के साथ ही समाप्त वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) का मुनाफा रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

खेल17 खेल बैडमिंटन लीड भारत

प्रियांशु ने ओरलियंस मास्टर्स के साथ पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 खिताब जीता

ओरलियंस,भारत के प्रियांशु राजावत ने रविवार को यहां रोमांचक फाइनल में डेनमार्क के मैग्नस योहानसन को तीन गेम में हराकर ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।

खेल15 खेल आईपीएल केकेआर लीड पारी

शंकर की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात ने चार विकेट पर 204 रन बनाये

अहमदाबाद, अनुभवी हरफनमौला विजय शंकर की 24 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाये।

द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें:

वि11 अमेरिका फंगस संक्रमण

अमेरिका के अस्पतालों में फैल रहा है कैंडिडा औरिस फंगस

मोर्गनटाउन (अमेरिका), मार्च 2023 के आखिर में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों ने तेजी से फैलते ‘कैंडिडा औरिस’ नामक फंगस को लेकर चेतावनी दी थी जिसकी वजह से देश में अस्पतालों में मरीज संक्रमित हो रहे हैं और उनकी मौत हो ही है।

वि10 ईस्टर इतिहास

देवी और खरगोशों से लेकर धर्मशास्त्र तक, ईस्टर का जटिल इतिहास

ह्यूस्टन, ईस्टर किस बारे में है? कुछ तरीकों से इसका बहुत सरल जवाब है कि यीशु मसीह। ईसाइयों का विश्वास है कि वह मरने के बाद फिर से जिंदा हो गए थे।

भाषा

धीरज देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments