scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि55 राहुल लीड अयोग्य

राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित, कांग्रेस ने कहा– लड़ेंगे, भाजपा ने कानून सम्मत बताया

नयी दिल्ली, केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

दि85 राहुल अयोग्य बयान

भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।

दि82 सांसद विधायक अयोग्यता

राहुल से पहले भी कई जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य करार दिया जा चुका है

नयी दिल्ली, मानहानि के एक मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया है और उनका नाम इस तरह की कार्रवाई का सामना कर चुके जनप्रतिनिधियों की सूची में शामिल हो गया है।

संसद11 लीड स्थगित लोस

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नयी दिल्ली, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद21 तीसरी लीड स्थगित रास

राज्यसभा में गतिरोध जारी, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्ष की मांग को लेकर शुक्रवार को भी राज्यसभा में गतिरोध बना रहा। हालांकि भोजनावकाश के बाद कुछ देर सदन में सुचारू रूप से गैर सरकारी कामकाज हुआ।

दि70 न्यायालय दल लीड एजेंसियां

केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया, जिसमें राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

प्रादे88 कर्नाटक शाह कांग्रेस

भ्रष्ट कांग्रेस कर्नाटक को अपना एटीएम बनाना, तिजोरी भरना चाहती है : अमित शाह

बेंगलुरू, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पूरे देश में पथभ्रष्ट होती जा रही है और इसकी नजर अब कर्नाटक पर है, ताकि वह राज्य को ‘एटीएम’ की तरह इस्तेमाल करे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तिजोरी भर सके।

प्रादे72 उप्र तीसरी लीड मोदी वाराणसी

भारत वर्ष 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा : मोदी

वाराणसी (उप्र), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की प्राचीन भावना आधुनिक विश्व को एकीकृत दृष्टिकोण व समाधान दे रही है तथा देश, वर्ष 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

प्रादे80 प्रदीप सरकार दूसरी लीड निधन

फिल्मकार प्रदीप सरकार का 67 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई, ‘परिणीता’ और ‘मर्दानी’ जैसी नारी प्रधान फिल्मों के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्मकार प्रदीप सरकार का बृहस्पतिवार को देर रात एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

वि26 अमेरिका सीरिया लीड ड्रोन

सीरिया में ड्रोन हमले में अपने नागरिक की मौत के बाद अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई

वाशिंगटन, उत्तरपूर्वी सीरिया में गठबंधन सेना के एक अड्डे पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध रूप से ईरान के ड्रोन हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गयी तथा अमेरिकी सेना के पांच सदस्य तथा एक अन्य ठेकेदार घायल हो गया। पेंटागन ने यह जानकारी दी।

वि17 उ.कोरिया लीड हमला

उत्तर कोरिया ने ‘रेडियोधर्मी सुनामी’ लाने वाले हथियार के परीक्षण का दावा किया

सियोल, उत्तर कोरिया ने बड़े पैमाने पर ‘‘रेडियोधर्मी सुनामी’’ उत्पन्न करने के लिए समुद्र में मार करने में सक्षम परमाणु संपन्न ड्रोन का परीक्षण करने का शुक्रवार को दावा किया।

अर्थ12 जीएसटी न्यायाधिकरण

लोकसभा में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना को मंजूरी, करदाताओं को मिलेगी राहत

नयी दिल्ली, लोकसभा ने शुक्रवार को वित्त विधेयक में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके साथ माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत विवादों के निपटान को लेकर अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना का रास्ता साफ हो गया।

अर्थ17 सीतारमण-भुगतान लोस

विदेश यात्राओं पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगेगा कर, उदारीकृत धन प्रेषण योजना के अंतर्गत लाया जाएगा

नयी दिल्ली, विदेश यात्रा के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उदारीकृत धन प्रेषण योजना (एलआरएस) के दायरे में लाया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे खर्चे स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) के दायरे में आएं।

खेल11 खेल पोंटिंग युवा

मेरा काम भारत के युवा खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेटर ही नहीं अच्छा इंसान बनाना भी है: पोंटिंग

नयी दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि मैदान पर अनुशासित प्रदर्शन करने के लिए मैदान के बाहर अनुशासित जीवन जीना महत्वपूर्ण है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान युवा खिलाड़ियों को अच्छा क्रिकेटर बनाने के साथ अच्छा इंसान बनाना भी अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि13 नासा-चंद्र मिशन

चंद्रमा पर इनसान की वापसी, अमेरिका और चीन की स्थायी मानव केन्द्र स्थापित करने की योजना

(डैनियल मेरिनो और नेहाल एल-हादी का पोडकास्ट)

वाशिंगटन, (द कन्वरसेशन) नासा अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को 2024 के अंत तक चंद्रमा की सतह पर वापस भेजने की योजना बना रहा है। यह आने वाले दशकों में अंतरिक्ष के अन्वेषण की व्यापक योजना की शुरूआत भर होगी क्योंकि अमेरिका और चीन दोनों की चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करने की योजना है।

वि18 सार्वजनिक-रेडियो-स्थानीय-समाचार

सार्वजनिक रेडियो स्थानीय समाचार संकट को हल करने में सक्षम, कर्मचारियों और कवरेज के विस्तार की आवश्यकता

(थॉमस ई पैटरसन, सरकार और प्रेस के ब्रैडली प्रोफेसर, हार्वर्ड केनेडी स्कूल)

न्यूयॉर्क, (द कन्वरसेशन) 2005 के बाद से 2,500 से अधिक स्थानीय समाचार पत्र, जिनमें से अधिकांश साप्ताहिक थे, बंद हो गए, और कई बंद होने वाले हैं।

वि20 अमेरिका-टिकटॉक

क्या अमेरिका को टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाना चाहिए? क्या वह ऐसा कर सकता है?

(डौग जैकबसन, आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर)

एम्स (अमेरिका), (द कन्वरसेशन) टिकटॉक के सीईओ शौ ज़ी च्यू ने 23 मार्च, 2023 को सदन की एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी के समक्ष गवाही दी, इस बीच कांग्रेस के सदस्यों ने संघीय सरकार से चीनी स्वामित्व वाले इस वीडियो सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments