नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) सोमवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि15 मोदी सीबीआई
देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना सीबीआई की अहम जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है और इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसी ‘सीबीआई’ पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।
प्रादे4 गुजरात अदालत राहुल
मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ आज सूरत की अदालत में अपील करेंगे राहुल गांधी
सूरत (गुजरात) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के लिए सोमवार को सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे।
दि4 सिब्बल शाह
भाजपा शासन में दंगा नहीं होने संबंधी अमित शाह के बयान पर सिब्बल ने कहा : एक और जुमला
नयी दिल्ली : राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में दंगे नहीं होने संबंधी बयान पर सोमवार को तंज कसते हुए इसे ‘‘एक और जुमला’’ करार दिया । इसके साथ ही सिब्बल ने केंद्र और कुछ राज्यों में भाजपा सरकार के शासनकाल में सांप्रदायिक हिंसा की कई घटनाओं का जिक्र किया।
दि11 अदालत आतंक
इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल व दानिश अंसारी के खिलाफ आरोप तय करने का अदालत का आदेश
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 2012 में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का षडयंत्र रचने के मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह-संस्थापक यासीन भटकल के साथ ही मोहम्मद दानिश अंसारी सहित उसके कई सदस्यों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।
प्रादे34 कर्नाटक चुनाव भाजपा सूची बोम्मई
कर्नाटक में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आठ अप्रैल को हो सकती है भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक
बेंगलुरु : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संसदीय बोर्ड आठ अप्रैल को बैठक कर सकता है और 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकता है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे10 प.बंगाल रामनवमी संघर्ष स्थिति
पश्चिम बंगाल के हुगली में निषेधाज्ञा लागू
रिषड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में निषेधाज्ञा लागू है जहां रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी।
संसद6 रेलवे कॉलोनी समिति
रेल भूमि की रियल एस्टेट क्षमता के दोहन के लिए कॉलोनियों का पुनर्विकास कार्य शुरू किया: रेल मंत्रालय
नयी दिल्ली : सरकार ने संसद की एक समिति को बताया कि बड़े शहरों एवं महानगरों में रेलवे की भूमि की रियल एस्टेट क्षमता का दोहन करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर कॉलोनी के पुनर्विकास का कार्य शुरू किया है जिसमें करीब 22,200 नए आवास का निर्माण किया जायेगा।
अर्थ7 आरबीआई नियुक्ति
आरबीआई ने नीरज निगम को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीरज निगम को सोमवार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण समेत चार विभागों की कमान अब उनके हाथों में होगी।
वि2 रूस बेलारूस परमाणु
पश्चिमी देशों से लगती बेलारूस की सीमा पर परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस : राजदूत
तल्लिन : यूक्रेन में युद्ध को लेकर मास्को और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बेलारूस में रूसी राजदूत ने रविवार को कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से लगती बेलारूस की सीमा पर उनका देश परमाणु हथियारों की तैनाती करेगा।
खेल1 खेल टेनिस मियामी
सिनर को हराकर मेदवेदेव मियामी ओपन चैम्पियन बनें
मियामी गार्डन्स : डेनियल मेदवेदेव ने मियामी ओपन टेनिस के फाइनल में इटली यानिक सिनर को 7-5, 6-3 से हराकर साल का अपना चौथा एटीपी खिताब जीता।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
