scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने भाजपा की महिला पदाधिकारी पर हमला किया

महाराष्ट्र : मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने भाजपा की महिला पदाधिकारी पर हमला किया

Text Size:

ठाणे, 18 जुलाई (भाषा) ठाणे के मीरा रोड इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला पदाधिकारी को दो अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला रविवार की रात करीब 11 बजे हुआ, जब पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला शाखा की सुल्ताना खान अपने पति के साथ घर लौट रही थीं।

नया नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ”उनकी (भाजपा नेता) कार को रोक कर उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया गया । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ भी की है। मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने बताया कि अभी तक उक्त संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और खान का बयान तब दर्ज किया जाएगा जब वह पुलिस से बात करने की स्थिति में होंगी।

भाषा

फाल्गुनी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments