scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र लड़की आत्महत्या : पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धारा जोड़ी

महाराष्ट्र लड़की आत्महत्या : पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धारा जोड़ी

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जून (भाषा) जिले के कल्याण क्षेत्र के डोम्बीवली इलाके में 12 जून को हुई एक लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में सामूहिक बलात्कार का मामला जोड़ा है।

कोल्सेवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अब उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और अन्य धाराओं, पॉक्सो कानून और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को उसके मोबाइल फोन में दो नोट मिले हैं जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया है।

इसबीच, न्याय की लड़ाई में लड़की के माता-पिता का साथ दे रही शिवसेना की स्थानीय पदाधिकारी आशा रसल और उनके पति की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी थी।

भाषा अर्पणा माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments