ठाणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में एक महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस भर्ती अभियान में अपनी बहनों के शामिल होने की बात कथित तौर पर अधिकारियों से छिपाने पर निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे में आयोजित पुलिस भर्ती अभियान में आरोपी महिला पुलिसकर्मी की दो बहनें भाग ले रही थीं, लेकिन उसने इस तथ्य को अधिकारियों से छिपाया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस उपायुक्त एसएस बर्से ने 17 फरवरी को महिला पुलिसकर्मी को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी ने इस तथ्य को छिपाने की कोशिश की कि उसकी बहनें भर्ती अभियान में भाग ले रही थीं।
बर्से ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पर आरोप है कि वह भर्ती के दौरान अपनी बहनों की मदद कर रही थी।
भाषा
संतोष नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
