scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में विस्फोट बरामद

महाराष्ट्र : नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में विस्फोट बरामद

Text Size:

गढ़चिरौली, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के एक गांव के निकट से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आशंका जतायी कि यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा छिपाया गया।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, भामरागढ़ तालुका के नेलगुंडा गांव में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे एक विशेष दस्ते ने बुधवार को दो अलग-अलग सड़कों पर विस्फोटक, दो कुकर बम, स्टील पाइप और बिजली के तारों के तीन बंडल सहित अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस ने जिले में नक्सल-विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments