scorecardresearch
गुरूवार, 22 मई, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत

Text Size:

मुंबई, 31 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया।

महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई।

शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की।

गौरतलब है कि इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments