scorecardresearch
मंगलवार, 10 जून, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र भाजपा ने 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य, 1.34 लाख सक्रिय कार्यकर्ता पंजीकृत किए: अरुण सिंह

महाराष्ट्र भाजपा ने 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य, 1.34 लाख सक्रिय कार्यकर्ता पंजीकृत किए: अरुण सिंह

Text Size:

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने 1.5 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य और 1.34 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य पंजीकृत करके इतिहास रच दिया है।

सिंह ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि यह उपलब्धि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में पार्टी के संगठनात्मक चरण में सफलता मिली है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 1.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। पार्टी की 70 प्रतिशत बूथ समितियां पहले ही गठित हो चुकी हैं। लक्ष्य 22 अप्रैल तक एक लाख बूथ समितियां गठित करने का है।’’

सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्य होंगे, जिससे 12 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक टीम बनेगी।

चव्हाण ने कहा कि इस साल जनवरी से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों का लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगभग 1.4 लाख सक्रिय सदस्यों तक पहुंच चुके हैं और अब 3 लाख के लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं। राज्य भर में सभी 1,196 मंडल अध्यक्षों के चुनाव 20 अप्रैल को नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में होंगे। इसके बाद, संगठनात्मक कवायद का अगला चरण 22 अप्रैल को नये जिला अध्यक्षों के चयन के साथ शुरू होगा।’’

भाषा

अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments