ठाणे, 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की विभिन्न जेलों में 9,284 कैदी बंद हैं, जबकि उनकी आधिकारिक क्षमता 3,794 है। राज्य कारागार विभाग की एक रिपोर्ट में सोमवार को इस बात का खुलासा हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, कल्याण जेल में 2,061 कैदी हैं, जबकि इसकी आधिकारिक बंदी क्षमता 540 है। वहीं ठाणे केंद्रीय कारागार में वर्तमान में 4,356 कैदी हैं, जबकि इसकी क्षमता 1,105 कैदियों की है।
इसमें कहा गया कि जिले की जेलों में कैदियों की संख्या 9,284 है जो निर्धारित क्षमता से 5,390 अधिक है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2,124 कैदियों को समायोजित करने की क्षमता वाले तलोजा केंद्रीय कारागार में अब 2,848 कैदी हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि जिले की जेलों में केवल 60 महिला कैदियों को रखा जा सकता है, लेकिन उनमें 290 महिला बंदी हैं।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
