scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, 16 फरवरी (भाषा) पुलिस ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ से एक व्यक्ति को अपने 11 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने बुधवार देर रात घटना को अंजाम दिया।

उल्हासनगर डिवीजन चार के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने बताया, “आरोपी ने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में, जब वह नाबालिग के शव को अंबरनाथ में एक चाय की दुकान के पास फेंक रहा था, तो पुलिस के एक गश्ती दल ने बृहस्पतिवार की तड़के उसे पकड़ लिया।”

उन्होंने बताया कि पत्नी से अलग हुए आरोपी के दो बच्चे और हैं।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को मिटाना) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments