scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में 11 साल के नाबालिग छात्र के साथ मदरसा शिक्षक ने कुकर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में 11 साल के नाबालिग छात्र के साथ मदरसा शिक्षक ने कुकर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में 11 साल के एक मदरसा छात्र के साथ 70 वर्षीय उसके शिक्षक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मदरसा शिक्षक इकबाल के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता और पाक्‍सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद की, जिसमें शिक्षक पीड़ित लड़के के साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा है।

पीड़ित छात्र के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका लड़का मदरसा का छात्र है और उसके शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे किसी से भी इस बारे में बात न करने की धमकी दी।

एसपी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब शिक्षक के इस घिनौने कृत्य का एक वीडियो सार्वजनिक हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments