scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश : अग्नि सुरक्षा में मिली गंभीर लापरवाही, कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील

मध्यप्रदेश : अग्नि सुरक्षा में मिली गंभीर लापरवाही, कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील

Text Size:

इंदौर, नौ अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में अग्नि सुरक्षा के नियमों की अनदेखी के खिलाफ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन के सघन जांच अभियान के दौरान इन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों में गंभीर लापरवाही सामने आई।

अधिकारियों ने बताया कि सील किए गए प्रतिष्ठानों में वाहनों एवं फर्नीचर के शोरूम, होटलें, कोचिंग संस्थान, कपड़ों की दुकानें, कैफे, जिम और पुस्तकालय शामिल हैं।

उन्होंने बताया,‘‘निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इन प्रतिष्ठानों में या तो अग्नि सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह अनुपस्थित थी या इसके उपलब्ध उपकरण मानकों के अनुरूप नहीं थे। कुछ मामलों में प्रतिष्ठानों के भवनों के उपयोग में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया।’’

भाषा हर्ष राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments