scorecardresearch
Wednesday, 16 July, 2025
होमदेशएअर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द की गई

एअर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द की गई

Text Size:

मुंबई, 16 जुलाई (भाषा) लखनऊ हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक बोइंग विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के बाद शहर से दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उड़ान आईएक्स 193 को बोइंग 737 मैक्स विमान से संचालित किया जाना था।

सूत्र ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान में 155 से अधिक यात्री सवार होने वाले थे।

सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए। अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना।

उड़ान को अब बृहस्पतिवार को लगभग उसी समय के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments