scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेश'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे साजिश की बू आती है : फडणवीस

‘लव जिहाद’ की घटनाओं के पीछे साजिश की बू आती है : फडणवीस

Text Size:

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ की घटनाओं के पीछे साजिश की बू आती है।

फडणवीस ने विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य गोपीचंद पाडलकर द्वारा पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी (लव जिहाद) की घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है। जब बहुसंख्यक समुदाय द्वारा इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में रैलियां की गई हैं, तो सरकार इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती है। उनकी मांगों पर संज्ञान लेने की जरूरत है।’’

गौरतलब है कि फडणवीस के पास ही महाराष्ट्र के गृह विभाग का कार्यभार है।

‘लव जिहाद’ एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। उनके मुताबिक ‘‘यह मुसलमान पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने की एक चाल है।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘ मेरे पास ‘लव जिहाद’ से संबंधित मामलों या शिकायतों की सही संख्या नहीं है। यह शब्द केरल में गढ़ा गया है। इसके खिलाफ कानून बनाने में कुछ चुनौतियां हैं। यदि धर्मांतरण होता है, तो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 लागू होती है। लेकिन, उस धारा की परिभाषा धर्मांतरण के लिए परिभाषित नहीं है। इसलिए हमें इसके लिए नए कानून बनाने की जरूरत है।’’

भाषा रवि कांत धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments