scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशलोन ने खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की

लोन ने खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की

Text Size:

श्रीनगर, एक मार्च (भाषा) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने रविवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या ‘‘दुखद और क्रूर’’ थी।

लोन ने एक बयान जारी कर खामेनेई की हत्या का कारण बनने वाले अमेरिकी-इजराइली संयुक्त सैन्य अभियान के बाद ईरान समेत खाड़ी क्षेत्रों में तेजी से बिगड़ते हालात पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “ईरान और खाड़ी क्षेत्र में घटित घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई की हत्या अत्यंत दुखद और क्रूर है। मैं ईरान और खाड़ी क्षेत्र में शांति की कामना करता हूं। शांति बनी रहे और गम में डूबे लोगों को अल्लाह सब्र दे।”

हंदवाड़ा के विधायक ने घटनाक्रम को बेहद दुखद बताया और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या को एक ऐसा कृत्य बताया जिसने पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता और शोक को बढ़ा दिया है।

लोन ने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसे अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हजारों परिवारों की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments