scorecardresearch
Tuesday, 25 November, 2025
होमदेशलोकायुक्त कर्मियों ने 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

लोकायुक्त कर्मियों ने 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

Text Size:

बेंगलुरु, 25 नवंबर (भाषा) लोकायुक्त कर्मियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारियों से जुड़े विभिन्न स्थानों पर समन्वित छापेमारी सुबह हुई।

लोकायुक्त प्राधिकारियों ने बताया कि टाउन नगर पालिका के मुख्य लेखा अधिकारी पुट्टस्वामी सी, कर्नाटक विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुभाष चंद्र, हुइलगोल के प्राथमिक पशु चिकित्सा क्लिनिक का वरिष्ठ पशु चिकित्सा परीक्षक सतीश समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ छापे मारे गए हैं।

लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि छापों के नतीजों की जानकारियां बाद में साझा की जाएंगी।

भाषा गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments