बीड, एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में शिवसेना के एक स्थानीय नेता की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अहमदनगर-अहिल्यानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काइज तहसील के डाकेफल इलाके में हुई, जब एक कार ने शिवसेना नेता चंद्रकांत शहाजी इंगले (50) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, इंगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की काइज तहसील इकाई के उपाध्यक्ष थे।
पुलिस ने बताया कि इंगले एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि कार की टक्कर से इंगले की मौके पर ही मौत हो गई।
इंगले के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में शामिल कार चालक की तलाश की जा रही है।
भाषा
राखी पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
