scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशबारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आई दो महिलाओं की मृत्यु

बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आई दो महिलाओं की मृत्यु

Text Size:

मऊ (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई (भाषा) मऊ जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर रतोही गांव में शाम करीब छह बजे तीन महिलाएं पशु चरा रही थीं। तभी अचानक बारिश होने लगी। उन महिलाओं ने अपने जानवरों को लेकर घर जाने की कोशिश की। तभी रास्ते में तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उन तीनों महिलाओं पर गिर गई।

इस हादसे में उषा चौहान (35) तथा देवलती (34) नामक महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि कौशल्या को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments