scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशउपराज्यपाल सक्सेना ने साबरमती आश्रम हमला मामले में अदालत को गुमराह किया: संजय सिंह

उपराज्यपाल सक्सेना ने साबरमती आश्रम हमला मामले में अदालत को गुमराह किया: संजय सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल पर 2002 के साबरमती आश्रम हमला मामले में अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सक्सेना उपराज्यपाल के पद पर बने रहने के हकदार नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सक्सेना ने अदालत को ‘‘गुमराह करने वाला’’ एक पत्र लिखा था और मामले में सुनवाई के लिए उसके समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया था।

आप नेता ने आरोप लगाया, ‘‘साबरमती आश्रम में करीब 21 साल पहले हिंसा भड़काने का सक्सेना के खिलाफ आरोप है। जांच अभी जारी है और उन्हें नौ मार्च को अदालत में पेश होने को कहा गया था। उपराज्यपाल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय गुमराह करने वाला एक पत्र अदालत को लिखा।’’

इस विषय पर सक्सेना की अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर 2002 में यह कथित हमला हुआ था। इस 21 साल पुराने मामले के सिलसिले में ‘दंगा करने, हमला करने, बंधक बनाने, आपराधिक भयादोहन और इरादतन अपमान करने’ का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments