scorecardresearch
मंगलवार, 10 जून, 2025
होमदेशउपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर नेताओं की आलोचना की

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर नेताओं की आलोचना की

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रशासित प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए नेताओं की बृहस्पतिवार को आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनका ‘‘दोहरा चरित्र’’ प्रदर्शित होता है।

सिन्हा ने केंद्रशासित प्रदेश के स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं देख रहा हूं कि जिन लोगों ने केंद्रशासित प्रदेश के विधायक के रूप में शपथ ली और जो अक्सर भारतीय संविधान को उद्धृत करते हैं (वे यहां नहीं हैं)।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि अभी यह एक केंद्रशासित प्रदेश है। जब इसे राज्य बनाया जाएगा और हम चाहते हैं कि यह राज्य बने, तब हम राज्य स्थापना दिवस भी मनायेंगे। यह उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।’’

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई, न ही पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी कार्यक्रम में पहुंचे।

पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के साथ 2019 में केंद्रशासित प्रदेश में तब्दील कर दिया गया।

अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था।

सिन्हा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने संसद में और गृह मंत्री (अमित शाह) ने भी कहा है कि पहले परिसीमन होगा, फिर उपयुक्त समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा।’’

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments