scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशकंटेनर से कच्चे ग्लिसरीन के रिसाव के कारण ठाणे में दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा

कंटेनर से कच्चे ग्लिसरीन के रिसाव के कारण ठाणे में दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा

Text Size:

ठाणे, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के व्यस्त घोड़बंदर मार्ग पर शनिवार मध्यरात्रि के कुछ ही समय बाद एक कंटेनर ट्रक से कच्चा ग्लिसरीन रिसने के कारण दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे के गायमुख घाट पर हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को घटना की सूचना रात 12 बजकर 42 मिनट पर मिली।

ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि 25 टन कच्चे ग्लिसरीन से भरा एक निजी कंपनी का कंटेनर ट्रक जिले के अंबरनाथ से गुजरात जा रहा था, तभी उसमें से तरल पदार्थ रिसने लगा और सड़क पर फैल गया।

यातायात, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन दल के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि रिसाव और एहतियाती उपाय के तहत घोड़बंदर रोड पर यातायात ढाई घंटे तक धीमा रहा, जिसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बहाल हो गई।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments