scorecardresearch
Friday, 19 April, 2024
होमदेशकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया- साल 2022 की तिमाही तक पूरा होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया- साल 2022 की तिमाही तक पूरा होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

‘चंद्रयान-3 को वित्तीय वर्ष 2022-2023 की दूसरी तिमाही में प्रक्षेपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.’

Text Size:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022-23 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है.

उच्च सदन में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन प्राप्ति के अग्रिम चरण में है. नोडन मॉड्यूल और रोवर मॉड्यूल दोनों के सभी प्रणालियों को प्राप्त एवं एकीकृत किया गया है और उनका परीक्षण किया गया है. लैंडर मॉड्यूल के अधिकांश प्रणालियों को साकार किया गया है और उनके परीक्षण प्रगति पर हैं.’

यह पूछे जाने पर कि चंद्रयान-3 को कब प्रक्षेपित किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘चंद्रयान-3 को वित्तीय वर्ष 2022-2023 की दूसरी तिमाही में प्रक्षेपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लैंडर पर एकीकृत संवेदकों और नौवहन संबंधी कार्य निष्पादन परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं तथा अन्य परीक्षण प्रगति पर हैं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

उन्होंने कहा, ‘सभी निर्धारित परीक्षण चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले पूरे कर लिए जाएंगे.’


यह भी पढ़ें- टूरिस्ट वीडियो में बहुत कम ऊंचाई पर उड़ता दिख रहा था CDS रावत का चॉपर, घने कोहरे में हुआ गुम


 

share & View comments