नोएडा, 12 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में नई मंडी के पास स्थित शराब की दुकान पर देर रात को शराब नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 जून की है। पुलिस ने बताया कि दुकान बंद थी और सेल्समैन दुकान के अंदर मौजूद था, लेकिन इसी दौरान एक व्यक्ति ने दुकान का शटर बजाकर शराब की बोतल मांगी। पुलिस ने कहा कि सेल्समैन ने रात के 11 बजने का हवाला देकर शराब देने से इनकार कर दिया, तो उक्त व्यक्ति ने गोली चलानी शुरू कर दी। यह सारा वाक्या शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित सेल्समैन कृष्ण कुमार ने घटना की रिपोर्ट थाना दादरी में दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाषा सं.
संतोषसंतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
