scorecardresearch
Monday, 11 August, 2025
होमदेशलता ने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया: स्टालिन

लता ने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया: स्टालिन

Text Size:

चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छू लिया।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ”यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। आठ दशकों के करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से हर भारतीय के दिल को छुआ है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

लता की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments