scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशलालू प्रसाद पूछताछ के लिए पटना में ईडी कार्यालय में पेश हुए

लालू प्रसाद पूछताछ के लिए पटना में ईडी कार्यालय में पेश हुए

Text Size:

(फोटो के साथ)

पटना, 29 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे।

ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश कराने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।’’

लालू के पहुंचने पर पटना ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

भाषा अनवर संतोष सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments