scorecardresearch
Saturday, 21 September, 2024
होमदेशश्रम मंत्रालय ने रेलवे गोदाम श्रमिक को मान्यता दी

श्रम मंत्रालय ने रेलवे गोदाम श्रमिक को मान्यता दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) श्रम मंत्रालय ने रेलवे गोदाम श्रमिकों को मान्यता दे दी है जिससे उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की अनुमति मिल गई है।

रेलवे गोदाम श्रमिकों को ‘गोदाम श्रमिकों’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है और पोर्टल पर पंजीकरण राष्ट्रीय पेशा वर्गीकरण पर आधारित है। ई-श्रम पोर्टल पर सूची को हाल में संशोधित किया गया था और अब इसमें लगभग 400 पेशे शामिल हैं।

मौजूदा सूची में पहले से ही ‘गोदाम श्रमिक’ एक पेशा है। बहरहाल, रेलवे गोदाम श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘गोदाम श्रमिक’ पेशे में थोड़ा बदलाव किया गया और इसे ‘गोदाम श्रमिक/रेलवे गोदाम श्रमिक’ कर दिया गया है। अब गोदाम श्रमिक इस पेशे के तहत पंजीकरण करा सकते हैं।

श्रमिकों के प्रवक्ता परिमल कांति मंडल ने कहा, “इंसान की जिंदगी में पहचान सबसे अहम चीज होती है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने हमारे माल गोदाम श्रमिकों को पहचान देकर उनके जीवन में एक नई दिशा दी है।”

उन्होंने कहा, “ आज रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कर्मचारी उम्मीद की किरण देख रहे हैं। अभी हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई हैं,लेकिन कुछ पर मंत्रालय विचार कर रहा है।”

भाषा

नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments